फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव में भाजपा, सपा समेत चार प्रत्याशियों के बीच होगा मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। विधान परिषद चुनाव में भाजपा, सपा समेत चार प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा। बृहस्पतिवार को किसी प्रत्याशी ने अपना पर्चा वापस नहीं लिया। कोई नामांकन पत्र वापस नहीं लिए जाने पर अब भाजपा व सपा समेत चार प्रत्याशी मैदान में बचे हैं। नौ अप्रैल को चुनाव कराया जाएगा।
विज्ञापन

विधान परिषद के चल रहे चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को नाम वापसी का दिन था। नाम वापसी के दौरान अपना पर्चा वापस लेने कोई प्रत्याशी कलेक्ट्रेट स्थित डीएम न्यायालय में बनाए गए निर्वाचन कक्ष में नहीं पहुंचा। निर्धारित समय सीमा बीतने के बाद जिला मजिस्ट्रेट/निर्वाचन अधिकारी ने चारों प्रत्याशियों के निर्वाचन की हरी झंडी दे दी। नाम वापसी की समयसीमा समाप्त होने के बाद मैदान में अब भाजपा प्रत्याशी शैलेंद्र प्रताप सिंह, सपा प्रत्याशी शिल्पा प्रजापति, निर्दलीय देवी प्रसाद पांडेय व इंद्रकुमार बचे हैं। चुनाव में अब चारों प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा। इसमें भाजपा व सपा प्रत्याशी के बीच मुख्य मुकाबले के आसार जताए जा रहे हैं।
नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रत्याशियों ने अपना प्रचार तेज कर दिया है। प्रत्याशी ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, नगर निकाय व नगर पालिका के सदस्य समेत अन्य से लगातार संपर्क साध रहे हैं। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नौ अप्रैल को एमएलसी चुनाव के लिए मतदान कराया जाएगा। नाम वापसी के दौरान सहायक निर्वाचन अधिकारी बी प्रसाद समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें