फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई में मिला गुमशुदा किशोर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। जामों थाना क्षेत्र के एक निजी स्कूल से पिछले 27 दिसंबर को लापता हुए किशोर को पुलिस ने मुंबई से बरामद किया है। बृहस्पतिवार को सीओ अर्पित कपूर ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि जामों कस्बा निवासी ज्वाला प्रसाद का 16 वर्षीय पुत्र आशीष कुमार 27 दिसंबर को स्कूल गया था लेकिन घर नहीं लौटा।
विज्ञापन

परिवारीजनों ने 29 दिसंबर को थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रभारी निरीक्षक रतन सिंह ने मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि आशीष का अपहरण नहीं हुआ है बल्कि वह लखनऊ के रास्ते मुंबई चला गया है। प्रभारी निरीक्षक ने आशीष को मुंबई से बरामद कर सकुशल परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें