फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएए के समर्थन में चलाया हस्ताक्षर अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। नागरिकता संशोधन कानून के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए भाजपा व उसके आनुषांगिक संगठन लगातार सक्रिय हैं। बृहस्पतिवार को शहर स्थित आरआरपीजी कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थानीय तहसील संयोजक अभिजित त्रिपाठी की अगुवाई में सीएए के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। अभियान का शुभारंभ कॉलेज प्राचार्य डॉ. त्रिवेणी सिंह व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राघवेंद्र प्रताप सिंह ने हस्ताक्षर कर किया।
विज्ञापन

अभियान के दौरान पदाधिकारियों ने छात्रों व आम लोगों को सीएए के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि इससे किसी का अहित नहीं होगा। करीब एक हजार से अधिक लोगों ने हस्ताक्षर कर सीएए का समर्थन किया। इस मौके पर बृजेंद्र मौर्य, धर्मेंद्र सिंह, सुमित यादव, शिवलाल यादव, सुमित साहू, शिवम शुक्ल, संदीप, अनुभव मिश्र, दीपक जायसवाल समेत एबीवीपी के कई सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें