फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: वृहद रोजगार मेला 16 को, 7000 से अधिक पदों पर भर्ती

Wed, 11 Mar 2026 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला सेवायोजन कार्यालय (मॉडल कॅरिअर सेंटर) की ओर से 16 मार्च को वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेला श्री विश्वनाथ पीजी कॉलेज, कलान में सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित होगा।
विज्ञापन

जिला सेवायोजन अधिकारी डॉ. दिनकर ने बताया कि मेले में 100 से अधिक कंपनियां प्रतिभाग करेंगी, और करीब 7000 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें हाईस्कूल, इंटर, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक व स्नातकोत्तर योग्यता रखने वाले 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे। चयनित अभ्यर्थियों को योग्यता के आधार पर 12 हजार से 40 हजार रुपये तक मासिक वेतन मिलने की व्यवस्था है। बताया कि अभ्यर्थियों को रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण कराने के साथ अपने बायोडाटा, शैक्षिक प्रमाणपत्रों की प्रतियां और पासपोर्ट साइज फोटो लेकर मेले में पहुंचने को कहा गया है। रोजगार मेले में चयन प्रक्रिया पूरी तरह निशुल्क रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें