फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: मेडिकल छात्रों ने सीखा ध्यान से तनावमुक्त रहने का मंत्र

Sat, 01 Aug 2026 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में व्याख्यान में मौजूद चिकित्सक। स्रोत- मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
सुल्तानपुर। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में शुक्रवार को ‘ध्यान : आंतरिक शांति के लिए एक चिकित्सक की मार्गदर्शिका’ विषय पर व्याख्यान हुआ। इसका उद्देश्य छात्रों को तनावमुक्त रहने, मानसिक संतुलन और एकाग्रता बढ़ाने हेतु ध्यान का महत्व समझाना था।
विज्ञापन

फोर्टिस अस्पताल, मुंबई के वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. हर्षवर्धन घोरपड़े मुख्य वक्ता थे। उन्होंने छात्रों को सरल निर्देशित ध्यान तकनीक का अभ्यास कराया। उन्होंने बताया कि नियमित ध्यान से मन शांत होता है, एकाग्रता बढ़ती है और तनाव से राहत मिलती है। उन्होंने कुंडलिनी जागरण और सहज योग के वैज्ञानिक पहलुओं पर भी जानकारी दी। डॉ. आलोक कुमार, जितेंद्र पठारे और डॉ. निन्के कुमार ने भी ध्यान को मानसिक स्वास्थ्य के लिए उपयोगी बताया। इस कार्यक्रम में प्रथम वर्ष के एमबीबीएस छात्रों ने भाग लिया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रियांक वर्मा सहित कई संकाय सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. पवन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें