फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: होशियारपुर के एक श्रद्धालु की हार्टअटैक से मौत

Sun, 16 Feb 2025 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। प्रयागराज से अयोध्या जा रहे पंजाब के होशियारपुर जिले के एक श्रद्धालु की हार्ट अटैक से कटका के पास मौत हो गई। प्रयागराज से स्नान करके साथियों व रिश्तेदार के साथ एक छोटी बस से अयोध्या जा रहे पंजाब के होशियारपुर जिले के गढ़शंकर निवासी राजकुमार कंडा (55) की तबीयत अचानक कटका के पास हाईवे पर बिगड़ गई।
विज्ञापन

इसकी सूचना उनके समधी प्रेमकुमार ने एंबुलेेंस को दी। एंबुलेंस से राजकुमार को 11 बजे रात मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रिश्तेदार शव को लेकर चले गए। थानाध्यक्ष गोसाईगंज अखिलेश सिंह ने बताया कि मौत की सूचना मिली थी। मौके पर द्वारिकागंज चौकी इंचार्ज को भेजा गया था लेकिन अस्पताल से अभी तक कोई सूचना नहीं मिली। रिश्तेदार उनके शव को लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें