फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: एमबीबीएस छात्रों ने सीखे संक्रमण नियंत्रित करने के गुर

Sat, 23 Nov 2024 01:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में नुक्कड़ नाटक के जरिए स्वच्छता अपनाने का संदेश देती एमबीबीएस की छात्राएं-संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मेडिकल कॉलेज में विश्व एंटीमाइक्रोवियल जागरूकता सप्ताह के मौके पर माइक्रो बॉयोलाजी विभाग के तत्वावधान में एमबीबीएस छात्रों ने इन्फेक्शन कंट्रोल व बॉयोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट के तरीके सीखे। इसके अलावा एंटीमाइक्रोवियल रेजिस्टेंस, निडिल स्टिक इंजरी व हैंड हाइजीन समेत अन्य गुर भी सिखाए गए। यह कार्यक्रम 24 नवंबर तक चलेगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में छात्रों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता जागरूकता अपनाने की सीख दी। क्विज, पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतिभागियों का सम्मान भी किया गया। छात्रों को डॉ. मनीष कुमार, डॉ. सौम्या सिंह, डॉ. शिप्रा डोभाल व डॉ. विनीत विक्रम सिंह ने संबोधित करते हुए स्वच्छता अपनाने व स्वच्छ रहने के फायदे बताए।
इस मौके पर डॉ. इंदल कुमार, डॉ. दीवानाज, डॉ. प्रतिभा त्रिपाठी, डॉ. भुवनेश्वर, डॉ. संगीता श्रीवास्तव, डॉ. जेपी सिंह, डॉ. आरके यादव, डॉ. सुपर्णा दुबे, डॉ. राजीव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें