सुल्तानपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार रात जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की बैठक की। जिसमें प्रधानमंत्री मातृत्व लाभ योजना में करौंदीकला, भदैंय व अखंडनगर की सीएचसी का विवरण सही नहीं मिला। इसे दुरुस्त करते हुए मरीजों का इलाज जिले में कराने के निर्देश सीएमओ को डीएम ने दिए।
ऑपरेशन के प्रसव में सुधार के निर्देश दिए। विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुई दुर्घटना के मामले में कूरेभार सीएचसी की इमरजेंसी टीम को सराहा। सीएमओ डॉ. भारत भूषण ने स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं की जानकारी दी, जबकि डीपीओ ने बाल विकास के कार्यक्रमों की जानकारी दी। संवाद