फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP:भुगतान में कटौती व न्यूनतम मजदूरी की मांग को लेकर ईकार्ट डिलीवरी पार्टनर्स का प्रदर्शन, बोले- अन्याय हो रहा

Wed, 29 Apr 2026 02:08 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर

सार

ईकार्ट डिलीवरी पार्टनर्स ने सुल्तानपुर में प्रदर्शन करते हुए भुगतान में कटौती को अपने साथ अन्याय बताया और न्यूनतम मजदूरी दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन
ईकार्ट डिलीवरी पार्टनर्स ने किया प्रदर्शन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुल्तानपुर में ईकार्ट डिलीवरी पार्टनर्स ने मंगलवार को अपने भुगतान में कटौती और न्यूनतम मजदूरी न मिलने के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने ईकार्ट कार्यालय के सामने इकट्ठा होकर न्यूनतम मजदूरी के भुगतान की मांग की।

विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने बताया कि दिन-रात मेहनत करने वाले डिलीवरी पार्टनर्स की स्थिति चिंताजनक हो गई है। उनके अनुसार, पहले ईकार्ट लॉजिस्टिक्स जैसी बड़ी कंपनी में प्रति पार्सल लगभग ₹18 का भुगतान मिलता था, लेकिन अब इसे घटाकर ₹10 से ₹12 कर दिया गया है। इस कटौती से कर्मचारियों में भारी असंतोष है।

डिलीवरी पार्टनर्स ने बढ़ती महंगाई का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि पेट्रोल, मोबाइल रिचार्ज, बाइक सर्विस, टायर, बीमा और रोजमर्रा के खर्चों में काफी वृद्धि हुई है। ऐसे में मेहनताना बढ़ाने के बजाय कम करना उनके साथ अन्याय है।
विज्ञापन


एक डिलीवरी पार्टनर ने बताया कि प्रतिदिन 10 से 12 घंटे काम करने के बावजूद उनकी कमाई पहले जैसी नहीं रही। पार्सल कम मिलने या डिलीवरी की दूरी अधिक होने पर आय और भी घट जाती है, जिससे परिवार का गुजारा करना मुश्किल हो रहा है।

प्रदर्शनकारियों ने सरकार और श्रम विभाग से गिग वर्कर्स तथा डिलीवरी कर्मचारियों के लिए न्यूनतम उचित भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की। इस प्रदर्शन में सूरज अग्रहरि, दीपक मौर्य, सत्यप्रकाश पांडे, राम औतार राय, विक्रम गुप्ता, वीरेंद्र यादव सहित दर्जनों डिलीवरी पार्टनर उपस्थित रहे। उन्होंने कंपनी कर्मचारियों को एक मांग पत्र भी सौंपा।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें