फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: विवाहिता के गले पर मारी गोली, गंभीर

Sat, 28 Dec 2024 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। महिला थाने के निकट विवाहिता के गले पर शनिवार रात अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। उसे गंभीर चोट आई है। घायल महिला को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां से उन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। हमलावरों की पहचान करने में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन

शहर के करौंदिया स्थित महिला थाने के पास देर शाम घर से सामान लेने निकली एक विवाहिता रजिया बेगम के गले पर गोली मारी दी। घटना की जानकारी पर पहुंची कोतवाली नगर पुलिस ने घायल महिला को मेडिकल कॉलेज में पहुंचाया। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक नारद मुनि सिंह ने बताया कि घायल महिला रजिया बेगम करौंदिया में किराये के मकान में रहती है। महिला थाने के पास में वारदात हुई है। अचेत होने की वजह से वह कुछ बता नहीं सकी है। घटनास्थल के पास मौजूद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें