फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: मधुमक्खियों के हमले में बुजुर्ग दंपती की मौत, छत्ते में पक्षी के चोंच मारने पर हुई थीं उग्र

Sat, 28 Dec 2024 05:48 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर

सार

सुल्तानपुर में मधुमक्खियों के हमले में घायल बुजुर्ग दंपती की मौत हो गई। छत्ते में पक्षी के चोंच मारने के बाद मधुमक्खियां उग्र हो गई थीं।
विज्ञापन
मधुमक्खी का छत्ता। (सांकेतिक) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के सुल्तानपुर में शुक्रवार दोपहर मधुमक्खियों के हमले में बुजुर्ग दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका घर पर ही उपचार कराया गया। शनिवार दोनों की मौत हो गई। घटना से घर में रोना बिलखना शुरू हो गया। जानकारी होने पर गांव के लोग जमा हो गए। ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे। 

विज्ञापन


मामला गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के अकोढ़ी मधई का पूरा गांव का है। गांव निवासी सरजू प्रसाद (70) शुक्रवार दोपहर अपने दरवाजे पर बैठे थे। तभी घर के पास नीम के पेड़ में लगे मधुमक्खियों के छत्ते में किसी पक्षी ने चोंच मार दी। 

साड़ी से पति को बचाने की कोशिश करने लगी

मक्खियां पक्षी के पीछे दौड़ी पक्षी घर के पास बैठे बुजुर्ग की तरफ भागा। जब तक सरजू प्रसाद कुछ समझते, तब तक मधुमक्खियों ने उनको काटना शुरू कर दिया। उनके चिल्लाने पर पत्नी सोनपता देवी (68) उनको बचाने दौड़ी। वह अपनी पहनी हुई साड़ी से पति को बचाने की कोशिश करने लगी। 

देर तक मधुमक्खियां काटती रही

मधुमक्खियों ने उनको भी काट कर घायल कर दिया। आसपास मौजूद लोग बुजुर्ग दंपती को बचाने का साहस नहीं कर सके। दंपती को देर तक मधुमक्खियां काटती रही। इससे दोनों बेहोश हो गए। रात होने पर परिवारीजन ने डॉक्टर को बुलाकर इलाज कराया। शनिवार सुबह दोनों की घर पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें