फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण में स्कूलों से गायब मिले शिक्षक

Wed, 27 Jan 2016 10:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग की संयुक्त शिक्षा निदेशक ने बुधवार को जिले के तीन विकासखंडों में स्थित विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। कुड़वार विकासखंड के एक विद्यालय में कोई भी शिक्षक मौजूद नहीं मिला। विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता, व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर जेडी ने शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं से सवाल-जवाब भी किए। जेडी बेसिक के निरीक्षण की सूचना पर जिले के परिषदीय विद्यालयों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन



बुधवार को बेसिक शिक्षा विभाग की संयुक्त शिक्षा निदेशक अनारपति वर्मा ने सबसे पहले कुड़वार विकासखंड क्षेत्र के रवनियां पश्चिम स्थित प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। सुबह साढ़े आठ बजे से खुलने वाले विद्यालय में नौ बजकर पांच मिनट तक कोई भी शिक्षक मौजूद नहीं रहा। दूबेपुर विकासखंड क्षेत्र के दादूपुर प्राथमिक विद्यालय एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। इसी विकासखंड क्षेत्र के अलीगढ़ प्राथमिक विद्यालय का भी संयुक्त शिक्षा निदेशक ने निरीक्षण किया।

दूबेपुर ब्लॉक संसाधन केंद्र पर चल रहे प्रशिक्षण की भी हकीकत जानीं। इसके बाद भदैंया विकासखंड क्षेत्र के जूनियर हाईस्कूल पखरौली एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण में खंड शिक्षाधिकारी ओंकार सिंह, बालिका शिक्षा की जिला समन्वयक ऊषा शुक्ला समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें