फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजीव गांधी चैरिटेबल ट्रस्ट के खिलाफ सड़क पर उतरे ग्रामीण

Wed, 27 Jan 2016 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
 राजीव गांधी ट्रस्ट की ओर से जायस (बहादुरपुर) में 1.0360 हेक्टेयर भूमि हथियाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बुधवार को जिला मुख्यालय पहुंचे करीब सैकड़ा भर ग्रामीणों ने शहर के प्रमुख मार्गों पर प्रदर्शन कर ट्रस्ट के खिलाफ नारेबाजी की। कलेक्ट्रेट पहुंच कर एडीएम को ज्ञापन दिया। ग्रामीणों ने बेशकीमती जमीन पर विद्यालय खुलवाने और ट्रस्ट के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की।
विज्ञापन



बीते हफ्ते अमेठी के दौरे पर आईं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राजीव गांधी चैरिटेबल ट्रस्ट पर बहादुरपुर ब्लॉक के जायस कस्बे के निकट टांडा-बांदा हाईवे पर 1.0360 हेक्टयेर बेशकीमती भूमि को छल कपट से अपने नाम कराने का आरोप लगाया था। मंत्री ने कहा था कि राजीव गांधी चैरिटेबल ट्रस्ट ने चकबंदी के दौरान विद्यालय के लिए आरक्षित भूमि को वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर के नाम अंकित करवा लिया था। बाद में इस भूमि पर ट्रस्ट का प्रशिक्षण केंद्र शुरू किया गया। फिर कांग्रेस की राजनीतिक गतिविधियां चलाई जाने लगीं। मंत्री की ओर उठाया गया यह मुद्दा अब तूल पकडने लगा है।

बुधवार को जायस से आए करीब 100 से अधिक लोगों (जिनकी जमीनें काटकर चकबंदी विभाग ने बालकों के विद्यालय के लिए आरक्षित किया था) ने शहर के प्रमुख मार्गों पर जुलूस निकालकर ट्रस्ट व कांग्रेस पार्टी व उनके जिम्मेदार नेताओं के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे किसानों व ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम एसएन यादव को सौंप उस भूमि पर बालकों का विद्यालय खुलवाने की मांग की। किसानों ने मांग पूरी नहीं होने और ट्रस्ट के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर न्यायालय जाने का अल्टीमेटम भी दिया। इस मौके पर अधिवक्ता उमाशंकर पांडेय, मनोज माहेश्वरी, नीरज सिंह व भागीरथी मौर्या सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें