फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे के कई प्रोजेक्ट का लोकार्पण

Thu, 07 Jan 2016 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे के जीएम एके पुठिया गुरुवार को स्पेशल ट्रेेन से सुल्तानपुर पहुंचे। उन्हाेंने पार्क, ट्रेनिंग सेेंटर, लोकोपायलट महिला रेस्ट रूम समेत कई कार्याें का शुभारंभ किया। जीएम ने निर्माणाधीन फुट ओवरब्रिज, प्लेटफार्म का भी जायजा लिया। रेलवे अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने के बाद वे रवाना हो गए।
विज्ञापन



काफी समय से रेलवेे स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यो का औपचारिक लोकार्पण करने गुरुवार को रेलवे के जीएम एके पुटिया सुल्तानपुर पहुंचे। स्पेशल ट्रेन से पहुंचे रेलवे जीएम के आगमन को लेकर विभागीय अधिकारी पहले से ही मुस्तैद रहे। स्टेशन पर पहुंचने के बाद जीएम ने स्टेशन उद्यान का फीता काटकर उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने एस एंड टी ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन किया। वहां पर जीएम ने संचालन व्यवस्था का भी जायजा लिया। अधिकारियों को निर्देश भी दिया गया। वहां से जीएम ने रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन फुट ओवरब्रिज का जायजा लिया। इसके बाद जीएम ने प्लेटफार्म नंबर चार पर चल रहे कार्यों का भी अवलोकन किया।

 वहां से जीएम लोको पायलट महिला रेस्ट रूम को देखने गए। रेस्ट रूम का भी उद्घाटन किया गया। रेस्ट रूम की व्यवस्थाआें का जायजा लेने के बाद जीएम ने प्लेटफार्म एक पर एलईडी सेवाआें का भी उद्घाटन किया। इस दौरान विभागीय अधिकारियों ने जीएम को प्रोजेक्ट रिपोर्ट की भी जानकारी दी। जीएम ने अन्य लंबित कार्यो को समय सीमा के भीतर पूरा किए जाने का निर्देश विभागीय अधिकारियाें को दिया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ डीआरएम एके लाहोटी व अन्य उच्चस्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर स्टेशन अधीक्षक एलएल मीना, वाणिज्य निरीक्षक ज्योति स्वरूप, आरपीएफ प्रभारी आएस हुड्डा, जीआरपी एसआई उमाकांत शुक्ला, आरके यादव, राम चेत आदि विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


प्रदर्शन में दिखा रेलवे कर्मियों का रोष
जीएम के निरीक्षण के दौरान एनआरएमयू, उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन आदि संगठन के पदाधिकारियाें ने जीएम के निरीक्षण के दौरान समस्याआें को लेकर प्रदर्शन किया। स्टेशन अधीक्षक कक्ष के समक्ष जीएम से मिलने के लिए कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों का हुजूम उमड़ा। इस दौरान वेलफेयर इंस्पेक्टर जीके मिश्रा से कर्मचारियाें की नोक-झोंक भी हुई। कुछ यूनियन के नेताओं से ज्ञापन लेकर जीएम ने उनकी समस्याएं सुनीं। जीएम से न मुलाकात न होने से कर्मचारियों में रोष देखा गया। प्रदर्शन करने वालों में एनआरएमयू के अनिल श्रीवास्तव, जेए फारुकी, आसिम सज्जाद, केशव गुप्ता, पंकज दूबे, बृजेश यादव, मो. नसीम, संत प्रसाद चौरसिया, संत प्रसाद चौरसिया, फूलचंद्र विश्वकर्मा, जमील अहमद, सीपी सिंह समेत कई रेल कर्मी शामिल रहे। सांसद वरुण गांधी के प्रतिनिधि के रूप में भाजपा नेता सुशील त्रिपाठी ने भी जीएम को समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष हाजी मो. जमा खां ने जीएम को आठ सूत्री ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें