फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीप सड़क किनारे दुकान में घुसी, एक युवक की मौत

विज्ञापन
4.5. धनपतगंज के संजयनगर बाजार में सड़क को जाम करते ग्रामीण। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
धनपतगंज (सुल्तानपुर)। संजय नगर बाजार में बृहस्पतिवार की दोपहर तेज रफ्तार एक जीप अचानक सड़क किनारे स्थित चाय की दुकान में घुस गई। दुर्घटना में दुकान के सामने बैठकर चाय पी रहे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जीप की चपेट में आने से चार बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

दुर्घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जामकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना के बाद पहुंची दो थानों की पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया और शव कब्जे में ले लिया। पुलिस ने जीप चालक को हिरासत में लिया है।
कूरेभार क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर गांव निवासी राम भवन यादव (28) पुत्र हौसिला यादव बृहस्पतिवार की दोपहर घर से संजय नगर (चंदीपुर) बाजार पहुंचा था। राम भवन यादव बाजार में स्थित लक्ष्मण यादव की चाय की दुकान के सामने ग्राम पंचायत की ओर से बनाई गई बेंच पर बैठकर चाय पी रहा था।
विज्ञापन

अचानक कूरेभार से धनपतगंज की ओर जा रही तेज रफ्तार एक जीप अनियंत्रित होकर चाय की दुकान में जा घुसी। दुकान के सामने बेंच पर बैठे राम भवन यादव जीप की टक्कर से बगल में स्थित ह्रदय राम की साइकिल की दुकान पर जा गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
जीप की चपेट में आने से दुकान के सामने खड़ी चार बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना से नाराज लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। लोगों की मांग थी कि उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे और पी ड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की घोषणा करें।
प्रदर्शन की सूचना मिलते ही कूरेभार थाने में तैनात एसआई कमलेश और धनपतगंज थानाध्यक्ष मनोज शर्मा पुलिस टीम के साथ पहुंच गए। एसओ और एसआई ने दुर्घटना के शिकार हुए राम भवन यादव के परिवारीजनों की हर संभव मदद का भरोसा दिया। इसके बाद लोग शांत हो गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने जीप चालक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें