लंभुआ (सुल्तानपुर)। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के कुड़िया वजूपुर गांव में रविवार को एसडीएम लंभुआ वंदना पांडेय के नेतृत्व में पुलिस व आबकारी टीम ने छापा मार दिया।
छापे के दौरान अवैध शराब बना रहे सुरेंद्र निषाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके पर ही एक क्विंटल लहन को नष्ट कराते हुए 10 लीटर अवैध शराब भी बरामद किया। (संवाद)