सुल्तानपुर। जिले में मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं 10 केंद्रों पर होंगी। परीक्षा 17 फरवरी से 22 फरवरी तक आयोजित की गई है। जिसमें कुल 1683 परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे। परीक्षा की तैयारी पूरी होने का दावा किया जा रहा है।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुनीता ने बताया कि परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जाएंगी। पहली पाली सुबह 8:00 बजे से 11:00 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से 5:00 बजे तक चलेगी।उन्होंने बताया कि मदरसा जामे अरबिया खैराबाद में 253 छात्र, अंजुमन मदरसा हबीबिया में 165, मदरसा इस्लामियां नरहरपुर में 274 और मदरसा आईशा सिद्दीका लिलबनात 165 छात्र परीक्षा देंगे। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी रहेगी।
सेक्टर मजिस्ट्रेट रहेंगे तैनात
परीक्षाओं की निष्पक्षता और सुचारू संचालन के लिए प्रशासन ने पांच सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं, जो परीक्षा केंद्रों का नियमित निरीक्षण करेंगे। परीक्षा केंद्रों में राज्यानुदानित और स्थायी मान्यता प्राप्त मदरसे शामिल हैं, जिनमें आलिया और उच्च आलिया स्तर के छात्र-छात्राएं परीक्षा में सम्मिलित होंगे।