फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: केजरीवाल, संजय सिंह व कुमार विश्वास के केस में नहीं हुई सुनवाई

Sat, 15 Feb 2025 09:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व कवि कुमार विश्वास के खिलाफ विचाराधीन मुकदमे में शनिवार को सुनवाई नहीं हुई। सुप्रीम कोर्ट ने मुकदमे की कार्यवाही पर रोक लगा रखी है। एमपी-एमएलए की विशेष कोर्ट के मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने मामले में अगली सुनवाई के लिए पांच अप्रैल की तिथि तय की है।
विज्ञापन

2014 में हुए लोकसभा चुनाव में अमेठी के तत्कालीन कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे कवि कुमार विश्वास के समर्थन में 20 अप्रैल 2014 को अरविंद केजरीवाल ने रोड शो निकाला था। पुलिस ने आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज किया था।
वहीं, सपा के घेरा डालो-डेरा डालो केस में भी शनिवार को सुनवाई नहीं हुई। अगली सुनवाई पांच अप्रैल को होगी। 23 अक्तूबर 2008 को शहर के तिकोनिया पार्क में बसपा सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करने के आरोप में सपा के पूर्व विधायक अनूप संडा, मौजूदा समय में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह समेत कई अन्य नेताओं के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। मामले में हाईकोर्ट ने कार्यवाही पर रोक लगाई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें