फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: मैडम, विपक्षी नहीं बनने दे रहें मेरा आवास

Thu, 12 Jun 2025 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विकास भवन में महिला की सुनवाई करतीं राज्य महिला आयोग की सदस्य।  
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मैडम..विपक्षी मेरी निजी जमीन पर घर नहीं बनने दे रहें हैं। निर्माण करने की तैयारी होते गाली-गलौज करते हैं। बुधवार को विकास भवन में राज्य महिला आयोग की सदस्य नीलम प्रभात के सामने धनपतगंज की विद्यावती ने समस्या उठाई। अधिकांश मामले घरेलू हिंसा, दहेज, छेड़छाड़ व आपसी मारपीट के आए।
विज्ञापन


उन्होंने अतिरिक्त उपजिलाधिकारी व सीओ जयसिंहपुर को समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान कुल 11 प्रकरण आए। राजस्व संबंधी मामले को छोड़कर अन्य मामले घरेलू हिंसा, आपसी मारपीट, छेड़छाड़ व दहेज से संबंधित प्रकरण रहा।

जिला प्रोबेशन अधिकारी वीपी वर्मा ने बताया कि किसी भी मामले में केस दर्ज नहीं है। आयोग की सदस्य ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सीएचसी, लंभुआ का निरीक्षण किया गया। भर्ती मरीजों से बात की जानकारी ली। उन्होंने सीएचसी अधीक्षक डाॅ. अनिल सिंह को वार्ड की साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें