फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: नहर में पानी नहीं आने से किसानों की मुश्किलें बढ़ीं

Thu, 12 Jun 2025 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
धम्मौर (सुल्तानपुर)। शारदा सहायक नहर में पानी नहीं आने से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। किसान जायद की फसलों की सिंचाई के लिए परेशान है। पानी के अभाव में धान की नर्सरी भी पिछड़ रही है। किसानों को उम्मीद थी कि 10 जून तक नहर में पानी आ जाएगा, इससे उन्हें सिंचाई में राहत मिलेगी, लेकिन अभी तक पानी नहीं आया है।
विज्ञापन

नहर के आसपास के किसान गन्ना व सब्जी की खेती इसी के भरोसे करते हैं। पलिया के किसान राधेश्याम का कहना है कि शासन-प्रशासन को नहरों व माइनरों में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करनी चाहिए। किसान राम उदित, राम लखन, मनोज सिंह, लालजी व राधे सिंह ने बताया कि नहर में पानी नहीं होने से डीजल से संचालित नलकूप का सहारा लेना पड़ रहा है। यह काफी महंगा पड़ता है। एक्सईएन के मुताबिक, 18 जून तक पानी आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें