फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सौ मीटर दौड़ में लखनऊ की रिंकी पाल अव्वल

Tue, 11 Aug 2026 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
 पुलिस लाइन में आयोजित प्रतियोगिता में दौड़ने की पोजीशन में महिला पुलिस कर्मी। स्रोत-पुलिस
विज्ञापन
सुल्तानपुर। रिजर्व पुलिस लाइन में मंगलवार को 28वीं अंतर्जनपदीय लखनऊ जोन एथलेटिक्स क्लस्टर (महिला/पुरुष) एथलेटिक्स एवं साइकिलिंग प्रतियोगिता के पहले दिन खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में दम दिखाया। लखनऊ जोन के विभिन्न जिलों से पहुंचे महिला और पुरुष पुलिस खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स की अलग-अलग स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का शुभारंभ पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय के पुलिस अधीक्षक ब्रजेश मिश्र ने किया। पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। महिला वर्ग की 100 मीटर दौड़ में लखनऊ की महिला कांस्टेबल रिंकी पाल ने पहला स्थान हासिल किया। लखनऊ की जेसिका पाल दूसरे और खीरी की नेहा तीसरे स्थान पर रहीं। महिला शॉट पुट में उन्नाव की महिला कांस्टेबल विभा तिवारी ने पहला स्थान हासिल किया। लखनऊ की मंजू गुप्ता दूसरे और जिले की मोनिका तीसरे स्थान पर रहीं। पुरुष शॉट पुट में अंबेडकरनगर के ललित कुमार पहले स्थान पर रहे।

जिले के आरक्षी प्रिंस यादव दूसरे और जिले के ही हेड कांस्टेबल रणविजय यादव तीसरे स्थान पर रहे। महिला लांग जंप में मेजबान महिला कांस्टेबल आमना रावत ने पहला स्थान प्राप्त किया। लखनऊ की मंजू गुप्ता दूसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन


पुरुष लांग जंप में लखनऊ के आरक्षी मो. शाहरुख पहले, बाराबंकी के आरक्षी अरुण कुमार दूसरे और लखनऊ के आरक्षी रामप्रकाश सरोज तीसरे स्थान पर रहे। डिस्कस थ्रो में अंबेडकरनगर के आरक्षी प्रशांत पांडेय ने पहला स्थान हासिल किया। जिले के आरक्षी योगेश कुमार दूसरे और हेड कांस्टेबल प्रदीप नारायण मिश्र तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें