सुल्तानपुर। अमिलिया खुर्द गांव में मंगलवार रात निर्माणाधीन मकान के विवाद में महिला पर हमले से जुड़े आरोप के मामले में कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। अमिलिया खुर्द निवासी मालती यादव ने बताया कि अपनी जमीन पर मकान का निर्माण करा रहीं हैं। आरोप है कि पांच अगस्त रात 1:30 बजे राहुल यादव, सत्यदेव यादव, सरवन यादव, विनोद यादव व अन्य लोग निर्माणाधीन मकान पर पहुंचे थे। आरोप है कि विपक्षियों ने निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरा दी थी। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी से हमला कर दिया था। मंगलवार रात 12:30 बजे आरोपी दोबारा निर्माणाधीन मकान पर पहुंचे और अचानक लाठी से उन पर हमला कर दिया। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक सुरेश नारायण मिश्र ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। (संवाद)