फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरौनी के लिए घूस लेने का वीडियो वायरल, लेखपाल सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। आबादी की भूमि की घरौनी बनाने के लिए ग्रामीण से घूस लेते एक लेखपाल का वीडियो वायरल हुआ है। इस पर एसडीएम सदर ने लेखपाल को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही विभागीय कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

जिले में इन दिनों आबादी की भूमि के स्वामित्व निर्धारण के लिए घरौनी बनाने का कार्य चल रहा है। भू स्वामित्व निर्धारण के कार्य में लगे लेखपालों पर ग्रामीण धन उगाही के आरोप लग रहे हैं। इस बीच घरौनी बनाने के लिए हसनपुर क्षेत्र के लेखपाल शशि कुमार का एक ग्रामीण से घूस लेते वीडियो व बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ है। ऑडियो में 10 हजार रुपये की व्यवस्था होने की बात ग्रामीण की ओर से बताई जा रही है। इसके साथ ही वीडियो में लेखपाल की ओर से गिने जा रहे पैसे की फोटो है। घूस का ऑडियो व वीडियो वायरल होने पर बृहस्पतिवार को एसडीएम सदर चंद्रप्रकाश पाठक ने आरोपी लेखपाल शशि कुमार को निलंबित कर दिया।
इसके साथ ही एसडीएम ने विभागीय जांच का आदेश दिया है। कार्रवाई से लेखपालों में खलबली मची है। अभी तीन दिन पहले गड़बड़ी करने के मामले में एसडीएम सदर ने चार लेखपालों को प्रतिकूल प्रविष्टि भी दी थी। एसडीएम ने बताया कि घूस का ऑडियो व वीडियो वायरल होने पर लेखपाल को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें