फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

183 माध्यमिक विद्यालयों ने बनवाई वेबसाइट

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। माध्यमिक विद्यालयों में वेबसाइट बनवाने की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रधानाचार्यों के साथ बुधवार को बैठक की। बैठक में वेबसाइट बनवाने, छात्र-छात्राओं की ई-मेल आईडी जनरेट करने, राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में बायोमीट्रिक मशीन लगाने को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर सभी 331 माध्यमिक विद्यालयों में वेबसाइट बनवाने का निर्देश दिया गया था। बुधवार तक 183 विद्यालयों ने अपनी वेबसाइट बनवाई। इसमें 25 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में से 23 ने वेबसाइट बनवाई है। 58 सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में से 43 ने वेबसाइट बनवाई है। 248 वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों में से 117 ने अपनी वेबसाइट बनवा ली है। 25 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में से 21 ने बायोमीट्रिक मशीन लगवा ली है। अब मात्र चार राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में बायोमीट्रिक मशीन की व्यवस्था नहीं है।
जिला विद्यालय निरीक्षक वीपी सिंह व सह जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. आरजे मौर्य ने प्रधानाचार्यों के साथ बैठक कर वेबसाइट व ई-मेल का काम जल्द पूर्ण कराने का निर्देश दिया। बैठक में राजकीय अभिनव इंटर कॉलेज पन्नाटिकरी के प्रधानाचार्य विजय कुमार सिंह, मॉडल इंटर कॉलेज अमिलिया सिकरा के प्रधानाचार्य वीरेंद्र यादव व राजकीय हाईस्कूल भदैंया के प्रधानाचार्य डॉ. राजकरन समेत कई प्रधानाचार्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

वेबसाइट बनवाने का काम शुरू न करने वाले तथा छात्र-छात्राओं की ई-मेल आईडी जनरेट न कराने वाले 75 वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों को नोटिस जारी किया गया है। सह जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. आरजे मौर्य ने नोटिस जारी कर दो जून तक वेबसाइट व ई-मेल आईडी का काम शत-प्रतिशत पूर्ण कराने का निर्देश दिया है। इसमें ढिलाई बरतने पर विद्यालय की मान्यता प्रत्याहरण करने की चेतावनी दी है।
राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के ऑनलाइन श्रेणीकरण से संबंधित विद्यालय की भौतिक अवस्थापना की रिसोर्स मैपिंग के लिए मोबाइल एप विकसित किया गया है। इस संबंध में सभी प्रधानाचार्यों को बृहस्पतिवार को सुबह 11 से दोपहर साढ़े 12 बजे तक गूगल मीट के माध्यम से प्रशिक्षित किया जाएगा। सह जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. आरजे मौर्य ने राजकीय माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्यों को पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें