शहर में बस स्टेशन स्थित आजाद पार्क के पास रविवार दोपहर बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ट ट्रंप का
सुल्तानपुर। अमेरिका की ओर से वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो को हिरासत में लिए जाने के विरोध में रविवार को वामदलों का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा। शहर के बस स्टेशन स्थित आजाद पार्क के पास अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का प्रतीकात्मक पुतला जलाकर प्रदर्शन किया। वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो को रिहा करने के लिए आवाज बुलंद की।
सीपीआईएम के जिला सचिव राधेश्याम वर्मा ने कहा कि वेनेजुएला पर अमेरिका की सैन्य कार्रवाई और राष्ट्रपति मादुरो की गिरफ्तारी की जितनी निंदा की जाए वह कम है। राज्य कमेटी सदस्य शारदा प्रसाद पांडेय, एसएफआई के जिला सचिव दुर्गेश यादव, नरोत्तम शुक्ल और जिला सचिव मंडल सदस्य शशांक पांडेय ने संबोधित किया। इस मौके पर विवेक विक्रम सिंह, अरशद, संतराम मौर्य, हरीलाल सोनी, बाबूराम मौर्य, राकेश, अनिकेत वर्मा, रवि प्रसाद व अन्य लोग मौजूद रहे।