फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंटवारे के समय पाकिस्तान गए लोग आज भी भारत के भूमिधर

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। वर्ष 1947 में देश के बंटवारे के समय पाकिस्तान गए परिवार के लोग आज भी भारत के भूमिधर बने हैं। राजस्व विभाग की खतौनी में दर्ज खाताधारकों के नाम ने इसका राज खोला है। पाक गए परिवार की भूमि अभी तक शत्रु संपत्ति घोषित नहीं होने से उस पर दूसरे लोगों ने कब्जा कर लिया है। प्रकरण प्रकाश में आने पर प्रशासनिक हलके में खलबली मची है।
विज्ञापन

दोस्तपुर क्षेत्र में कई ऐसे परिवार थ, जो देश के बंटवारे के समय पाकिस्तान चले गए। परिवार समेत पाकिस्तान गए लोगों के नाम देश में खतौनी भी थी। मजे की बात यह है कि पाकिस्तान जाने के बाद ये परिवार वापस इंडिया नहीं आए। बंटवारे के बाद से ही ऐसे लोगों का परिवार पाक में और जमीन भारत में हैं। दोस्तपुर के आसपास के कुछ गांवों के लोगों ने पाकिस्तान गए परिवार की भूमि चकबंदी के दौरान हेरफेर करके अपने नाम करवा ली। चकबंदी के दौरान राजस्व अभिलेखों में हेरफेर करवा कर भूमि अपने नाम करवाने के मामले में ताजुद्दीनपुर गांव का भी नाम सामने आ आ रहा है।
अभी तक चकबंदी नहीं होने से दोस्तपुर नगर पंचायत क्षेत्र में दो परिवारों की भूमि आज भी पाकिस्तान गए लोगों के नाम राजस्व खतौनी में दर्ज है। मोहल्ले के लोगों के मुताबिक नगर पंचायत क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति का पूरा परिवार देश के बंटवारे के समय पाकिस्तान चला गया था। उस समय उसके दो बेटों के नाम संक्रमणीय भूमि राजस्व अभिलेखों में दोस्तपुर में दर्ज थी। कादीपुर तहसील क्षेत्र के परगना अल्देमऊ के राजस्व अभिलेखों में दोस्तपुर टाउन एरिया में संक्रमणीय भूमि उसके दोनों बेटों के नाम दर्ज है। ऑनलाइन खतौनी में मिलजुमला खाते में दोनों का नाम आज भी दर्ज है। बंटवारे के समय पाक गए परिवार के लोगों की भूमि आज तक शत्रु संपत्ति घोषित नहीं की जा सकी।
विज्ञापन

शत्रु संपत्ति घोषित नहीं होने का फायदा स्थानीय लोगों ने उठाया है। मोहल्ले के लोग बताते हैं कि पाक गए व्यक्ति के दोनों बेटे के नाम राजस्व अभिलेखों में दर्ज भूमि पर दूसरे लोगों ने कब्जा कर लिया है। प्रकरण प्रकाश में आने के बाद प्रशासनिक अमले में खलबली मची है। प्रकरण संज्ञान में आने के बाद एसडीएम कादीपुर महेंद्र कुमार ने नायब तहसीलदार को जांच सौंप दी है। बताया कि जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें