दो मई को दिल्ली सरकार के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत आम आदमी पार्टी के कई प्रमुख नेता शहर में होंगे। ये सभी नेता आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह के यहां शिव पुराण के बाद आयोजित होने वाले भोज में शामिल होंगे।
दो मई को कमोबेश दिल्ली की पूरी सरकार ही सुल्तानपुर शहर में होगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया, कवि कुमार विश्वास, आशुतोष समेत दिल्ली सरकार के मंत्री व कई विधायक अपनी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह के यहां शिवपुराण के बाद होने वाले भोज में शामिल होंगे।
यह जानकारी आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह ने दी है।