फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

42.5 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा

Tue, 26 Apr 2016 10:15 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
जनजीवन हुआ बेहाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में हो रही भीषण गर्मी से मंगलवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 42.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। दिन भर हुई भीषण गर्मी से आम जनजीवन बेहाल हो गया है। मौसम विभाग ने बुधवार को भी भीषण गर्मी से  राहत नहीं मिलने  और आसमान में आंशिक बादल रहने का अनुमान लगाया  है।
विज्ञापन


लगातार कई दिनों से उत्तरी-पछुआ हवाओं के चलने से जिले में भीषण गर्मी का कहर जारी है। मंगलवार को भी लोगों को भीषण गर्मी से कोई राहत नहीं मिल पाई। सुबह  करीब करीब 9.30 बजे से ही  तेज धूप होने लगी। दोपहर के समय आसमान से आग बरसने लगी।

चिलचिलाती धूप के कहर ने लोगों को बेहाल कर दिया है। अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 42.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। लोग दोपहर के समय घरों से बाहर निकलने में परहेज करने लगे हैं। मौसम  विभाग के मुताबिक बुधवार को भी लोगों  को   भीषण गर्मी से राहत   नहीं  मिलने और  आसमान में आंशिक बादल रहने की  संभावना है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें