फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घरों से 12 लाख 60 हजार रुपये कीमत के जेवरात व नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। बड़ाडाड़ गांव में रविवार की रात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया। दीवार फांदकर घर में घुसे चोर बक्सा और अटैची उठाकर दूर ले गए और उसे तोड़कर 12 लाख 60 हजार रुपये कीमत के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह पीड़ित लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, लेकिन घंटों पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इससे नाराज ग्रामीणों ने हलियापुर थाने के ठीक सामने अयोध्या-रायबरेली मार्ग जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस ने तीन दिन के भीतर घटना का खुलासा किए जाने का आश्वासन दिया। तब जाकर लोग शांत हुए।
हलियापुर थाना क्षेत्र के बड़ाडाड़ गांव निवासी अर्जुन सिंह के मकान में रविवार की रात चोर दीवार फांदकर अंदर घुस गए। चोर कमरे में रखा बक्सा व अटैची उठाकर दूर खेत में ले गए।
विज्ञापन

चोर बक्से व अटै चियां तोड़कर उसमें रखे 10 लाख रुपये कीमत के जेवरात और 10 हजार रुपये की नकदी समेट ले गए। इसके बाद चोरों ने इसी गांव में बृजलाल के मकान को निशाना बनाया। बृजलाल के घर भी चोर बक्सा उठाकर दूर ले गए और उसे तोड़कर 50 हजार रुपये की नकदी और एक लाख रुपये कीमत के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया।
तीसरी घटना भी इसी गांव की है। गांव निवासी धर्मेंद्र के मकान में घुसे चोर कमरे में ही बक्सा खोलकर उसमें रखे 50 हजार रुपये नकद और 50 हजार रुपये कीमत के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। सोमवार की सुबह खेत गए लोगों को टूटे बक्से व अटैचियां मिलीं।
देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। तब पता चला कि बीती रात में अर्जुन सिंह, बृजलाल और धर्मेंद्र के घर चोरी हुई है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद भी घंटों पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इससे लोगों में रोष फैल गया।
देखते ही देखते ग्रामीण और पीड़ित हलियापुर थाने पहुंच गए। ग्रामीणों ने थाने के ठीक सामने अयोध्या- रायबरेली मार्ग जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। यह नजारा देख पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। लोगों की नाराजगी देख प्रभारी थानाध्यक्ष सुशील कुमार मौके पर पहुंचे।
उन्होंने ग्रामीणों को तीन दिन के भीतर चोरी का खुलासा करने का आश्वासन दिया। तब जाकर लोगों का गुस्सा शांत हुआ। करीब 40 मिनट तक मार्ग जामे होने से राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस को आवाजाही बहाल कराने में खासी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें