सुल्तानपुर। रामपुर मोड़ के पास मंगलवार रात सड़क पर खड़ी जेसीबी से एक जीप टकरा गई। हादसे में जीप के परखच्चे उड़ गये और उसमें सवार आठ लोग घायल हो गये। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
अंबेडकरनगर जिले के भीटी थाना क्षेत्र के चांदापुर तिवारी गांव से मंगलवार को एक बरात जौनपुर जिले के सरपतहा थाना क्षेत्र में गई थी। बरात की बैंड बाजा टीम जीप से जा रही थी। तभी अखंडनगर में रामपुर मोड़ पर सड़क किनारे खड़ी एक जेसीबी से जीप टकरा गई। इससे जीप के परखच्चे उड़ गये।
दुर्घटना में जीप सवार रामयज्ञ (45), फिरतूराम (45), झिनाई (42), कृष्णलाल (35), अंगद (25), वासुदेव (35), चंदू (50) सभी निवासी भीटी अंबेडकरनगर और राजेश (36) निवासी डोमापुर, थाना अखंडनगर, सुल्तानपुर घायल हो गये। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। संवाद