फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: दो गांवों में अवैध निर्माण पर चली जेसीबी

Fri, 23 May 2025 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
 गोसाईगंज के सुरौली गांव में तहसील प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण। -संवाद 
विज्ञापन
गोसाईगंज (सुल्तानपुर)। तहसील प्रशासन ने सुरौली व अमिलिया बिसुई में ग्रामसभा की जमीन पर हुए अवैध निर्माण को जेसीबी से ध्वस्त करा दिया। दोनों मामलों में नोटिस जारी किया गया था।
विज्ञापन


सुरौली गांव में जनार्दन पांडेय ने सार्वजनिक मिलन केंद्र के नाम से दर्ज जमीन पर पक्का निर्माण किया था। इस मामले में हाईकोर्ट ने जिला प्रशासन को अवैध कब्जा हटाने का निर्देश दिया था। उधर, अमिलिया बिसुई में दीनानाथ यादव ने बंजर भूमि पर पशुशाला बनाकर अवैध कब्जा किया था। दोनों मामलों में कई बार नोटिस जारी किया गया था।

बृहस्पतिवार को एसडीएम शिव प्रसाद और तहसीलदार मयंक मिश्रा की अगुवाई में तहसील प्रशासन ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण को जेसीबी से गिरवा दिया। तहसीलदार मयंक मिश्रा ने बताया कि ग्रामसभा की जमीन पर हुए अवैध कब्जों को चिह्नित कर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्रवाई के दौरान राजस्व निरीक्षक विनोद तिवारी, लेखपाल विजय कुमार शुक्ला व चकबंदी लेखपाल दीपक कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें