फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: बुजुर्ग के शव को हाईवे पर रखकर लगाया जाम

विज्ञापन
शहर के पयागीपुर चौराहे पर प्रदर्शनकारियों को समझाने पहुंची पुलिस।
विज्ञापन
भदैंया (सुल्तानपुर)। हमले में जख्मी बुजुर्ग की मौत के बाद शव जब रविवार शाम घर पहुंचा तो परिजनों और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। सोमवार सुबह उन्होंने पयागीपुर के पास लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से मांंगोें को पूरा करने का आश्वासन मिलने के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। इस दौरान करीब आधे घंटे तक आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन


घासीपुर गांव निवासी बुजुर्ग महराजदीन (68), उनके पुत्र अमरनाथ, बहू ज्ञानमती व दीपक पर गांव के ही कुछ लोगों ने विगत 18 मार्च को हमला कर दिया था। ज्ञानमती ने 19 मार्च को गांव के ही विमल दूबे उर्फ जिगर, नागेंद्र दूबे उर्फ सीटू व वैभव दूबे के खिलाफ केस दर्ज कराया था। आरोपियों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। रविवार को मारपीट में घायल महाराजदीन की ट्रामा सेंटर लखनऊ में मौत हो गई थी। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद महाराजदीन का शव घर पहुंचा।
इसके बाद नाराज परिवारवालों ने सोमवार को शव को पयागीपुर चौराहे पर रखकर लखनऊ-वाराणसी हाईवे जाम कर दिया। जाम की जानकारी मिलने पर उप जिलाधिकारी सदर विपिन द्विवेदी, लंभुआ सीओ अब्दुस सलाम मौके पर पहुंचे। परिजनों ने गांव में चल रहे रास्ते के विवाद का निस्तारण कराने की मांग अधिकारियों से की। इसके अलावा तीन अन्य आरोपियों का नाम केस में बढ़ाने की मांग की गई। आश्वासन मिलने के बाद गांव में ही मृतक का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ अब्दुस सलाम ने बताया कि मृतक के घरवालों से वार्ता करके प्रदर्शन समाप्त कराया गया। उनकी जो भी मांगें हैं, उन पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें