फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मृति के खिलाफ दाखिल मानहानि केस में सौंपी जांच रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले की एमपी-एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश पीके जयंत की अदालत में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ मानहानि के मुकदमे में गौरीगंज कोतवाल ने इलेक्ट्रॉनिक व अन्य साक्ष्य से संबंधित जांच रिपोर्ट कोर्ट को सौंप दी है। 15 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय निशोनबाज के परिवाद पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की तलबी पर सुनवाई होगी।
विज्ञापन

प्रतापगढ़ जिले के अंतू थाने के रायचंदपुर गांव निवासी अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाज वर्तिका सिंह ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ एमपी-एमपी की विशेष कोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर किया था। वर्तिका का आरोप है कि पिछले दिनों अमेठी जिले के दौरे पर आईं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मीडिया को उनके खिलाफ मानहानि कारक बयान दिया था।
परिवादी वर्तिका सिंह व अन्य गवाहों का बयान कोर्ट में दर्ज किया जा चुका है। 17 अप्रैल को वर्तिका की ओर से कोर्ट में प्रार्थनापत्र देकर पुलिस को साक्ष्य जुटाने के लिए जांच करने का आदेश देने की मांग की गई थी। स्पेशल जज एमपी-एमएलए पीके जयंत ने वर्तिका की अर्जी मंजूर कर गौरीगंज कोतवाल को मामले में जांच कर रिपोर्ट देने का आदेश दिया था।
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर गौरीगंज कोतवाल ने अपनी जांच रिपोर्ट अदालत को सौंप दी है। बुधवार को स्पेशल जज एमपी-एमएलए एक्ट पीके जयंत ने केंद्रीय मंत्री की तलबी पर सुनवाई करने के लिए 15 सितंबर की तिथि नियत कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें