फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: जर्जर तार बदलने और नहरों में टेल तक पानी पहुंचाने के निर्देश

Thu, 20 Aug 2026 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। विकास भवन के प्रेरणा सभागार में बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह की अध्यक्षता में किसान दिवस हुआ। किसानों को कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी देने के साथ उनकी समस्याएं सुनी गईं। सीडीओ ने जर्जर विद्युत तार बदलने, विद्युत बिलों में सुधार, लो-वोल्टेज की समस्या दूर करने और पात्र किसानों को विद्युत कनेक्शन देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने ड्रेन और नहरों की सफाई कराने तथा सिंचाई व विद्युत विभाग के अधिकारियों को समय-समय पर पेट्रोलिंग करने को कहा। नहरों में टेल तक पानी पहुंचाने के भी निर्देश दिए गए। पशुओं का टीकाकरण कराने के लिए पशुपालन विभाग को निर्देशित किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र के डॉ. सीके त्रिपाठी ने पशुओं में होने वाली बीमारियों और उनके उपचार की जानकारी किसानों को दी।
सीडीओ ने अधिकारियों को किसान दिवस में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण 10 दिन में सुनिश्चित करने और संबंधित किसानों को कार्रवाई की जानकारी देने के निर्देश दिए। इस मौके पर उप कृषि निदेशक सुरेंद्र प्रताप सिंह, जिला कृषि अधिकारी राजपति शुक्ल सहित विद्युत, सिंचाई, नलकूप, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, गन्ना विभाग के अधिकारी और कई प्रगतिशील किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें