फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में फायरिंग, सगे भाइयों समेत तीन को लगी गोली

विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती घायल। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। हलियापुर क्षेत्र में शनिवार सुबह रंजिश के चलते की गई टिप्पणी ने बड़ी घटना का रूप ले लिया। टिप्पणी करने वाले युवक की पिटाई किए जाने की सूचना पर उसके भाई व अन्य लोग पहुंच गई। मारपीट बढ़ने पर एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। फायरिंग में सगे भाइयों समेत तीन लोगों को गोली लग गई। तीन अन्य लोग पिटाई से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने पांच लोगों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन

यह घटना पूरे जानकी गांव में शनिवार सुबह आठ बजे के करीब हुई। गांव के ज्वाला दूबे की किराने की दुकान पर सुबह चंद्र प्रकाश मिश्र (25) बैठा था, तभी पूरे जमादार गांव निवासी करुणा शंकर मिश्र के परिवार के लोग एक ट्रैक्टर पर बैठकर खेत की जोताई करने जा रहे थे। दुकान के पास से ट्रैक्टर गुजरने के दौरान चंद्र प्रकाश मिश्र ने रंजिश को लेकर करुणा शंकर के परिवार पर टिप्पणी कर दी। इससे नाराज ट्रैक्टर पर सवार करुणा शंकर के परिवार के रवि शंकर, उमाशंकर, दिव्यम, संतोष आदि ने चंद्र प्रकाश को पीटना शुरू कर दिया। चंद्र प्रकाश की चीख-पुकार सुनकर गांव के कोटेदार सुखदेव उपाध्याय का बेटा रोहित उपाध्याय (47), रमेश उपाध्याय (51) और त्रिभुवन गुप्ता (75) वहां पहुंच गए। दोनों पक्षों के बीच हो रही मारपीट में रवि शंकर पक्ष ने फायरिंग शुरू कर दी।
फायरिंग में रोहित उपाध्याय, रमेश उपाध्याय, त्रिभुवन गुप्ता को गोली लग गई। पिटाई से चंद्र प्रकाश मिश्र, सचिन (22) पुत्र रोहित उपाध्याय और दूसरे पक्ष से करुणा शंकर मिश्र घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने रोहित, रमेश, त्रिभुवन, चंद्र प्रकाश, सचिन को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही बल्दीराय और हलियापुर थाने की पुलिस गांव पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसओ हलियापुर अजय द्विवेदी ने बताया कि चंद्र प्रकाश मिश्र के पिता शिवकरन ने रवि शंकर समेत अन्य के खिलाफ तहरीर दी है। दूसरे पक्ष से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें