फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबकारी सिपाही के हत्या आरोपी के घर में मिला अवैध शराब का स्टॉक

विज्ञापन
विज्ञापन
दोस्तपुर (सुल्तानपुर)। अलहदादपुर चौबेपुर गांव में आबकारी सिपाही के हत्या आरोपी के घर से आबकारी विभाग ने अवैध शराब का भंडार बरामद किया है। विभाग के छापे में आरोपी के घर से 1437 शीशी अवैध शराब जब्त की गई है। पुलिस ने आबकारी इंस्पेक्टर की तहरीर पर आरोपी के पिता समेत दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

दोस्तपुर थाना क्षेत्र के अलहदादपुर चौबेपुर गांव निवासी सुनील यादव (28) पुत्र अमर बहादुर यादव बाराबंकी में आबकारी विभाग में सिपाही के पद पर तैनात थे। पिछले शुक्रवार को सुनील छुट्टी लेकर घर आया था। सोमवार की सुबह सुनील मवेशियों के लिए चरी काटने के लिए घर से दूर खेत में गया था, जहां गांव के ही लवकुश मिश्र ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया था। इस बीच ग्रामीणों ने बताया कि हत्या में शामिल लवकुश घर से अवैध शराब की सप्लाई करता है। इसे गंभीरता से लेते हुए आबकारी इंस्पेक्टर विजय यादव ने मंगलवार को छापा मार दिया। छापे के दौरान लवकुश के घर से 1437 शीशी अवैध देसी शराब बरामद की गई।
विज्ञापन

आबकारी इंस्पेक्टर ने बताया कि लवकुश के पिता ओमप्रकाश मिश्र के नाम से गारापुर चांदा में देसी शराब की दुकान है। दुकान पर बिकने वाली शराब घर में रखकर उसकी अवैध आपूर्ति की जा रही है। आबकारी इंस्पेक्टर की तहरीर पर पुलिस ने दोस्तपुर थाने में लवकुश के पिता ओमप्रकाश मिश्र और जितेंद्र प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें