सुल्तानपुर। पत्नी की हत्या कर शव को तालाब में फेंकने के आरोप से जुड़े मामले में शुक्रवार को जयसिंहपुर पुलिस ने आरोपी पति दिनेश पाल को गिरफ्तार कर सीजेएम कोर्ट में पेश किया। सीजेएम नवनीत सिंह की अदालत ने आरोपी दिनेश पाल की रिमांड स्वीकृत कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया है।
जयसिंहपुर कोतवाली के बौरा जगदीशपुर-माधवपुर की रहने वाली शिवकुमारी पाल ने 24 अक्तूबर की घटना बताते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप के मुताबिक उन्होंने 15 साल पहले अपनी पुत्री उर्मिला पाल की शादी सवाई बहवा निवासी दिनेश पाल के साथ की थी। आरोप के मुताबिक उनके दामाद दिनेश पाल ने 24 अक्तूबर को उनकी पुत्री की हत्या कर शव को घर के निकट स्थित तालाब में फेंक दिया था। दूसरे दिन उनकी पुत्री का शव मिला था। (संवाद)