फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर: दूध लेने गए जल जीवन मिशन कर्मियों से मारपीट, 14 नामजद समेत 10 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज

Fri, 30 Oct 2026 05:38 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर

सार

पीड़ित के मुताबिक, होश आने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर भटमई चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित ने 14 लोगों को नामजद करते हुए दस अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुल्तानपुर जिले के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के भटमई चौराहे पर गुरुवार रात दूध लेने गए जल जीवन मिशन के कर्मचारियों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। मारपीट में दो युवक घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने 14 नामजद समेत दस अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मैनपुरी जिले के एलाऊ थाना क्षेत्र के मेदेपुर गांव निवासी सौरभ कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने साथियों के साथ भटमई-डीहढग्गूपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास जल जीवन मिशन के तहत पानी की टंकी निर्माण का कार्य कर रहा है।

गुरुवार रात करीब 8:10 बजे वह साथी मोनू पाल और अवनीश कुमार के साथ भटमई चौराहे पर दूध लेने गया था। आरोप है कि इसी दौरान शराब के नशे में धुत आठ-दस लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे अवनीश को भी पीटा गया। मारपीट में सौरभ बेहोश होकर गिर पड़ा।
विज्ञापन


पीड़ित के मुताबिक, होश आने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर भटमई चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित ने विजय प्रताप सिंह, वसंत सिंह उर्फ झंडी समेत 14 लोगों को नामजद करते हुए दस अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। थाना प्रभारी  अखंड देव मिश्रा  ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें