फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंभों से उतारे गए होर्ड़िग्स और पोस्टर

Wed, 04 Jan 2017 09:59 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
पूरे शहर में हटे पोस्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव की अधिसूचना लगते ही प्रशासन एक्शन में आ गया है। शहर में प्रचार में लगाए गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समेत विभिन्न दलों के नेताओं के फ्लैक्स, होर्डिंग्स व बैनर खंभों से उतारे गए। प्रशासन ने नेताओं की प्रचार सामग्री हटवाने का निर्देश दिया है। 
विज्ञापन



बुधवार को दोपहर विधानसभा सामान्य निर्वाचन की अधिसूचना जारी होते ही प्रशासन एक्शन में आ गया। प्रभारी जिलाधिकारी राम यज्ञ मिश्र के निर्देश पर बुधवार को ही शहर में नेताओं की होर्डिंग्स, फ्लैक्स, बैनर व पोस्टर उतारने की कार्रवाई शुरू हो गई। एसडीएम के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट गेट से ही नगर पालिका कर्मियों ने जेसीबी से होर्डिंग्स, बैनर, पोस्टर व फ्लैक्स उतारना शुरू कर दिया।

नेताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, बसपा अध्यक्ष मायावती के लगे बैनर, फ्लैक्स व पोस्टर उतारे गए। शहर में शाम तक नेताओं की प्रचार सामग्री हटाने का कार्य चला। इस दौरान ईओ पालिका मुशीर अहमद व पुलिस साथ रही। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों को अपने क्षेत्रों में निर्वाचन संबंधी प्रचार सामग्री हटवाने तथा वॉल राइटिंग की पुताई कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें