फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी बारिश से जलमग्न हुईं शहर की गलियां

विज्ञापन
सुल्तानपुर में बारिश से हुआ जलभराव। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मौसम के अचानक करवट लेने से शनिवार की दोपहर जमकर बारिश हुई। करीब एक घंटे की भारी बारिश से शहर की गलियां जलमग्न हो गईं। नालियां चोक होने से सड़कों के ऊपर से पानी बहने लगा। निचले इलाके घरों में भी पानी घुस गया। बारिश से शहर की सफाई व्यवस्था की पोल खुल गई। हालांकि बरसात से किसानों को राहत मिल गई है।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह से ही मौसम में कुछ परिवर्तन होने लगा था। आसमान में आंशिक बादल छाए रहे। दोपहर को अचानक आसमान में घने बादल छा गए और बारिश शुरू हो गई। करीब एक घंटे जमकर बारिश हुई। एक घंटे की बारिश से शहर के नाली-नाबदान उफना गए। दरियापुर, गभड़िया समेत कई मोहल्लों में बारिश का पानी सड़कों के ऊपर से बहने लगा। लोगों को पानी में घुसकर अपने घरों को जाना पड़ा। सड़कों पर जलभराव से वाहनों के पहिया तक पानी पहुंच गया। इन मोहल्लों में नीचे स्थित कुछ घरों में भी पानी घुस गया। कमजोर छत वाले घरों में पानी रिसने लगा। बारिश से शहर के साफ-सफाई व्यवस्था की पोल खुल गई है। नालियां चोक होने से उसका कचरा सड़कों पर आ गया।
हालांकि ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश से किसानों को राहत मिल गई है। बारिश से किसानों के धान की फसलों को संजीवनी मिल गई। आलू, मटर, सरसों व चना के बुआई की तैयारी में लगे किसानों को खेत की सिंचाई करने से फुरसत मिल गई। नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक अमरनाथ मिश्र ने अगले 24 घंटे में आसमान में हल्के बादल छाए रहने व कहीं-कहीं हल्की बारिश की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें