फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निशानेबाज वर्तिका की अग्रिम जमानत पर फिर टली सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। प्रधानमंत्री व केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री को संदर्भित पत्र में कूटरचना कर धोखाधड़ी करने के मामले में आरोपी अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाज वर्तिका सिंह की अग्रिम जमानत अर्जी पर बुधवार को एक बार फिर सुनवाई टल गई। बचाव पक्ष ने हाईकोर्ट में याचिका विचाराधीन होने का हवाला देते हुए मौका ले लिया। कोर्ट ने अग्रिम जमानत अर्जी पर सुनवाई के लिए चार मार्च की तिथि नियत की है।
विज्ञापन

बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाज वर्तिका सिंह की अग्रिम जमानत अर्जी सुनवाई के लिए पेश की गई। बचाव पक्ष की ओर से मौका अर्जी देते हुए कहा गया कि पिछले दिनों वर्तिका सिंह ने एफआईआर रद्द करने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की है जो अभी विचाराधीन है। इसी आधार पर मौका देने की मांग की गई।
वर्तिका सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने वाले केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के निजी सचिव विजय गुप्ता के अधिवक्ता संतोष पांडेय ने बताया कि एडीजे द्वितीय इंतेखाब आलम ने अर्जी पर सुनवाई के लिए चार मार्च की तिथि नियत की है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के निजी सचिव विजय गुप्ता ने 23 नवंबर 2020 को प्रतापगढ़ जिले के अंतू थाने के रायचंदपुर गांव निवासी अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाज वर्तिका सिंह व कांग्रेस के पूर्व सांसद कमल किशोर कमांडो के खिलाफ मुसाफिरखाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था।
उनका आरोप है कि रायबरेली जिले की सलोन तहसील में अस्पताल निर्माण के लिए केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री को संदर्भित पत्र में और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर कूटरचना कर पत्र लिखा गया है। इस पत्र को कांग्रेस के पूर्व सांसद कमल किशोर कमांडो ने सोशल मीडिया पर वायरल किया था।
विवेचना में पुलिस ने अयोध्या जिले के कुमारगंज थाने के बहबरमऊ गांव निवासी डॉ. रजनीश सिंह को भी मुकदमे में आरोपी बना दिया था। पुलिस ने वर्तिका सिंह व डॉ. रजनीश सिंह के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की है जबकि कांग्रेस के पूर्व सांसद कमल किशोर कमांडो का नाम विवेचना से निकाल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें