फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: तीन घंटे ठप रही आधे शहर की बिजली आपूर्ति, 60 हजार लोग हुए परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। दुर्गापूजा महोत्सव, दशहरा व दीपावली पर निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए विद्युत वितरण निगम अनुरक्षण कार्य कर रहा है। इसी के चलते रविवार को डाकखाना उपकेंद्र मरम्मत के लिए तीन घंटा बंद रहा। इससे करीब आधे शहर की बिजली आपूर्ति ठप रही। उमस भरी गर्मी में 60 हजार से अधिक लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

शनिवार को सूचना जारी करके निगम ने सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक शहर के प्रमुख विद्युत उपकेंद्र डाकखाना की बिजली आपूर्ति बंद कर दी। इससे शाहगंज, चौक, गंदानाला, गोलाघाट, प्यारेपटी मार्ग, पुलिस लाइन, करौंदिया, डीएम आवास, विवेकनगर, रुद्रनगगर, लालडिग्गी, निरालानगर आदि मोहल्लों में बिजली आपूर्ति ठप रही। इस दौरान हाईटेंशन लाइनों की मरम्मत, पेड़ों की टहनियों की छंटाई, जर्जर तारों को बदलने, ढीले तारों को कसने का कार्य कराया गया। कटौती से छुट्टी के दिन लोगों को पानी की दिक्कतें उठानी पड़ीं। अधिशासी अभियंता अश्वनी कुमार ने बताया कि त्योहार पर निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए बिजली कटौती कर मरम्मत कार्य किया जा रहा है।
धम्मौर में छह घंटे गुल रही बिजलीधम्मौर। उपकेंद्र के धम्मौर फीडर पर शनिवार रात करीब दो बजे अचानक बिजली आपूर्ति ठप हो गई। छह घंटे बाद रविवार सुबह करीब सात बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। आपूर्ति बाधित रहने से पूरे लाला, पूरे अंगनू, पूरे गौरी, पूरे कंहारन, पूरे भैरव, पूरे राम मिश्र, पूरे कुबरा,नया पुरवा समेत करीब 20 हजार की आबादी परेशान रही। ग्रामीणों ने बताया कि आए दिन आपूर्ति बाधित रहने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। करीब चार महीने से धम्मौर उपकेंद्र की आपूर्ति व्यवस्था खराब होने से बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। पानी की समस्या झेलनी पड़ती है। अवर अभियंता सचिन यादव ने बताया कि उधनपुर गांव के पास फाॅल्ट आने से आपूर्ति बाधित रही। कर्मियों ने सुबह फाॅल्ट सही कर आपूर्ति बहाल करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें