फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15वें व पंचम वित्त की 16 करोड़ रुपये की कार्ययोजना मंजूर

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिला पंचायत की आयोजित सामान्य बैठक में सोमवार को 15वें राज्य वित्त आयोग व पंचम वित्त आयोग से कार्य कराने के लिए करीब 16 करोड़ रुपये की कार्ययोजना का अनुमोदन हुआ। राशि से विभिन्न पुराने व नए कार्य कराए जाएंगे। बैठक में सदस्यों से कार्ययोजना मांगी गई है।
विज्ञापन

सोमवार को जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह की अध्यक्षता में जिला पंचायत की सामान्य बैठक का आयोजन जिला पंचायत सभागार में हुआ। बैठक में पिछली कार्यवाही पर चर्चा के बाद सदस्यों ने उसकी पुष्टि की।
इसके बाद सदन के सामने चालू वित्तीय वर्ष में 15वें वित्त आयोग व पंचम वित्त आयोग की करीब 16 करोड़ रुपये से कराए जाने वाले कार्यों पर चर्चा की गई। अपर मुख्य अधिकारी ने बताया कि एक वित्त आयोग से करीब दो करोड़ 38 लाख व पंचम से करीब 14 करोड़ की राशि मिलने के आसार हैं।
विज्ञापन

कार्यों पर चर्चा के बाद सदस्यों ने करीब 16 करोड़ रुपये की कार्ययोजना को अनुमोदित कर दिया। दोनों राशियों से पुराने कार्यों की मरम्मत के साथ नए कार्य कराए जाएंगे। जिला पंचायत अध्यक्ष ने सदस्यों से अपने क्षेत्रों के कार्य का प्रस्ताव मांगा है।
बैठक मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स, जिलाधिकारी की ओर से नामित पर्यवेक्षक शमशाद हुसैन की देखरेख में हुई। बैठक में विधायक सूर्यभान सिंह, देवमणि द्विवेदी, सीताराम वर्मा, ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह, ब्लॉक प्रमुख यशभद्र सिंह मोनू समेत अन्य ने हिस्सा लिया। संचालन अपर मुख्य अधिकारी हरिओमनारायण चंद ने किया। इस मौके पर अभियंता डॉ. राकेश कुमार, प्रशासनिक अधिकारी दिनेश सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें