फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपसी सहयोग से लोगों ने बनवाई पुलिया

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। दरियापुर वार्ड के फरीदी गली में कई महीनों से क्षतिग्रस्त पुलिया को शिकायत के बाद भी नगर पालिका की ओर से ठीक नहीं कराया गया। ऐसे में स्थानीय लोगों ने आपसी सहयोग से क्षतिग्रस्त पुलिया के स्थान पर नई पुलिया का निर्माण कराया है। पुलिया का निर्माण होने से लोगों को आवाजाही में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

कई महीने पहले से शहर के दरियापुर वार्ड की फरीदी गली में एक पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई थी। पुलिया के क्षतिग्रस्त होने से स्थानीय लोगों को आवाजाही करने में परेशानी हो रही थी। इसके लिए लोगों ने कई बार नगर पालिका में शिकायत दर्ज कराई लेकिन नगर पालिका की ओर से पुलिया की मरम्मत नहीं कराई गई। आखिरकार मोहल्लेवासियों ने आपसी सहयोग से पुलिया के निर्माण का बीड़ा उठाया। मोहल्ले के योगेश त्रिपाठी शिवांक, गोलू, अभिषेक, अनिल, रामू, प्रिंस समेत अन्य लोगों ने क्षतिग्रस्त पुलिया के स्थान पर नई पुलिया का निर्माण करवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें