फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉस्टल के लिए 19 छात्राओं का पंजीकरण

विज्ञापन
बालिका छात्रावास में प्रवेश के लिए फॉर्म लेतीं छात्राएं। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। छह वर्ष के लंबे इंतजार के बाद बनकर तैयार हुए सौ बेड के बालिका छात्रावास का शुभारंभ हो गया। शनिवार को क्षेत्रीय विधायक की मौजूदगी में शिविर लगाकर 19 बालिकाओं का रजिस्ट्रेशन किया गया।
विज्ञापन

गरीब तबके की छात्राओं के रहने के लिए सपा शासनकाल में सेमरी महमूदपुर में 100 बेड के बालिका छात्रावास की स्वीकृति मिली थी। शनिवार को सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय ने जिला विद्यालय निरीक्षक वीपी सिंह व नोडल अधिकारी डॉ. आरजे मौर्य के साथ बालिका छात्रावास का निरीक्षण किया। इसके बाद सेमरी पंचायत भवन में आयोजित नामांकन शिविर से प्रवेश प्रक्रिया का शुभारंभ किया गया। विधायक ने कहा कि छात्रावास के संचालित हो जाने से गरीब तबके की छात्राओं को छात्रावास में रुकने के साथ उनके खाने-पीने की व्यवस्था भी निशुल्क होगी। इससे उन्हें आगे की पढ़ाई करने में सुविधा होगी। विधायक ने कार्यदाई संस्था के अधिशासी अभियंता चंद्रभान शुक्ला से वार्ता की तो उन्होंने 10 जून तक शिक्षा विभाग को भवन हैंडओवर करने का आश्वासन दिया।
सह जिला विद्यालय निरीक्षक/नोडल अधिकारी डॉ. आरजे मौर्य ने बताया कि शनिवार को सदर विधायक ने छात्राओं के प्रवेश की प्रक्रिया का शुभारंभ किया है। इसका उद्घाटन एक जुलाई को मुख्यमंत्री करेंगे। पहले चरण में कक्षा नौ की 50 छात्राओं का प्रवेश लिया जाएगा। बालिका छात्रावास के संचालन के लिए राजकीय हाईस्कूल पीढ़ी की सहायक अध्यापिका रुचि को अस्थाई रूप से वार्डन की जिम्मेदारी दी गई थी। नामांकन शिविर में सूचना के बाद भी रुचि नहीं पहुंची। सह जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. आरजे मौर्य ने बताया कि आदेश के उल्लंघन के मामले में डीआईओएस की ओर से रुचि को कारण बताओ नोटिस जारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें