फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजी स्वास्थ्य का फर्जी दस्तावेज तैयार कर पाई नौकरी, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य का फर्जी दस्तावेज तैयार कर एक युवक ने स्वास्थ्य विभाग में डार्क रूम सहायक की नौकरी हथिया ली थी। इसका खुलासा होने पर सीएचसी अधीक्षक ने उसके खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

फर्रूखाबाद जिले के पीपरगांव निवासी अंशुल राजपूत ने महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं उत्तर प्रदेश लखनऊ का फर्जी दस्तावेज तैयार कर सीएमओ सुल्तानपुर को दिया था। इसके बाद उसे स्वास्थ्य विभाग में डार्क रूम सहायक के पद पर दोस्तपुर में नौकरी मिल गई थी। सीएमओ ने अंशुल राजपूत के दस्तावेजों की जांच कराई तो मामला फर्जी निकला। सीएमओ के आदेश पर बृहस्पतिवार को सीएचसी अधीक्षक अजीत यादव की तहरीर पर दोस्तपुर थाने में अंशुल के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें