फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतक का फर्जी हस्ताक्षर बनाकर खाते से निकाले दो लाख रुपये, तीन पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। एक व्यक्ति की मौत के बाद खाते से दो लाख रुपये निकालने के मामले में पुलिस ने बैंक कर्मी समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने ये कार्रवाई एसपी के आदेश पर की है।
विज्ञापन

लंभुआ क्षेत्र के नौगवां गांव निवासी मनोज कुमार सिंह के अनुसार गत 30 अप्रैल को उनके पिता देवेंद्र कुमार सिंह का निधन हो गया था। निधन से पहले उन्होंने न तो किसी से कर्जा लिया था और न ही किसी को अपनी चेक बुक दी थी। दाह संस्कार के बाद खाते के संचालन पर रोक लगाने के लिए जब मनोज बैंक पहुंचे तो पता लगा कि गत पांच मई को रमेश कुमार चौरसिया नामक व्यक्ति ने चेक के माध्यम से दो लाख रुपये खाते से निकाल लिए हैं। बैंक कर्मी ने जब चेक को निकालकर दिखाया तो पता चला कि मनोज सिंह के बड़े भाई अजय कुमार सिंह ने उस पर फर्जी हस्ताक्षर बनाए थे। आरोप है कि बैंक कर्मी की मिलीभगत से खाते से यह धनराशि निकाली गई। मनोज ने आरोपितों पर कार्रवाई के लिए कई बार प्रार्थना पत्र दिया, पर केस नहीं दर्ज किया गया। मनोज ने एसपी डॉ. विपिन कुमार मिश्र से फरियाद की। एसपी के हस्तक्षेप पर पुलिस ने अजय कुमार सिंह, रमेश चौरसिया तथा बैंक कर्मी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें