फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: फुटपाथ पर कब्जा, जाम से जूझ रहा करौंदिया मार्ग

Thu, 27 Feb 2025 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
कुड़वार नाका रोड पर लगा जाम। 
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर का मेडिकल कॉलेज तिराहा-करौंदिया मार्ग भी जाम से जूझ रहा है। इस मार्ग पर कुड़वार नाका फ्लाईओवर तक सड़क की दोनों पटरियों पर अतिक्रमणकारियों ने कब्जा किया है। इसके चलते अक्सर यहां पर जाम की समस्या खड़ी हो जाती है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज तिराहे से करौंदिया मार्ग पर रेलवे स्टेशन, पुलिस लाइन, करौंदिया, विवेकनगर, निरालानगर, आदर्शनगर मोहल्ले के साथ ही कुड़वार और हलियापुर से भी बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है। इस वजह से यहां हमेशा भीड़ लगी रहती है। यह शहर के व्यस्ततम मार्गों में शुमार है। मेडिकल कॉलेज तिराहा से करौंदिया की ओर कुड़वार नाका फ्लाई ओवर तक संकरा मार्ग है। भीड़ बढ़ने पर जाम की समस्या अक्सर खड़ी हो जाती है।
बृहस्पतिवार को भी मेडिकल कॉलेज तिराहे से कुड़वार नाका तक जाम लगा रहा। हालांकि कुछ हद तक जाम के लिए स्थानीय दुकानदार भी जिम्मेदार हैं। जिन्होंने अपने प्रतिष्ठानों से आगे बढ़कर सड़क की पटरी पर कब्जा कर लिया है।
विज्ञापन

काफी दिनों से अतिक्रमण हटाओ अभियान भी नहीं चलाया गया है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी लाल चंद्र सरोज ने बताया कि दुकानदार अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। अतिक्रमण करने वाले दुुकानदारों का सर्वे करवाया जा रहा है। जल्द ही उन पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें