फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम बनना मुश्किल, उनके गुणों को अपनाना आसान : ऋतंभरा

Thu, 27 Feb 2025 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जयसिंहपुर (सुल्तानपुर)। साध्वी ऋतंभरा ने कहा कि मन और कल्पनाओं में उलझे लोगों को विजय प्राप्त नहीं हो सकती। राम बनना मुश्किल है, लेकिन उनके गुणों को अपनाना आसान है। वह क्षेत्र के ढेमा स्थित एक निजी कॉलेज में चल रही तीन दिवसीय रामकथा के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को प्रवचन सुना रही थीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जगदीश्वर के बिना संसार कड़वा और विषैला है। हनुमान जी को साध लेने के बाद भगवान राम को पाना सरल हो जाता है। भगवान राम हनुमान जी को अपने प्रिय भरत के समान भाई मानते हैं। साध्वी ने अपने कृत्तिव पर भी प्रकाश डाला। कहा कि उनका पूरा जीवन मूल्यवान समाज की स्थापना के लिए है।
कहाकि वह प्राचीन भारतीय विरासत और संस्कृति के संरक्षण के लिए कार्यरत हैं। प्रत्येक वर्ष सामूहिक विवाह का आयोजन करती हैं। कार्यक्रम में महामंडलेश्वर साध्वी सत्यप्रिया ने भी उनके कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया। इससे पहले सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय ने साध्वी का स्वागत सत्कार किया। इस मौके पर कथा के आयोजक केआर राय, जितेंद्र शुक्ला, पूजा शुक्ला, सुनील मिश्रा सहित बड़ी संख्या में श्रोता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें