फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीटीई ने सद्भावना एक्सप्रेस में महिला यात्री से की छेड़खानी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। आनंद विहार से रक्सौल को जाने वाली सद्भावना डाउन एक्सप्रेस पर मुरादाबाद रेलवे स्टेशन से चढ़ी एक महिला यात्री के साथ टीटीई ने छेड़खानी की। बेेटी के साथ यात्रा कर रही महिला अपनी आबरू बचाने के लिए चलती ट्रेन में इधर-उधर भागती रही। आखिरकार सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पर वह ट्रेन से उतर गई। पीड़िता की शिकायत पर जीआरपी केस दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन

बिहार के मुजफ्फरपुर की रहने वाली एक महिला अपनी बेटी के साथ रविवार की रात घर जाने के लिए मुरादाबाद रेलवे स्टेशन से सद्भावना एक्सप्रेस पर सवार हुई। अचानक यात्रा की वजह से महिला टिकट नहीं ले सकी थी। महिला का आरोप है कि देर रात ट्रेन में ड्यूटी कर रहे एक टीटीई ने उससे टिकट मांगा। टिकट नहीं देने पर टीटीई ने जुर्माना करने की बात करते हुए जेल भेजने की धमकी दी। इस पर महिला ने उसे जुुर्माने के 550 रुपये दिए। पैसा लेने के बाद आरोपी टीटीई ने जुर्माने की रसीद काट कर उसे दे दिया। इसके बाद वह महिला के साथ छेड़खानी करने लगा। अपनी आबरू बचाने के लिए महिला एक कोच से दूसरे कोच में भागती रही। आखिरकार सोमवार की सुबह सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पर महिला अपनी बेटी के साथ उतर गई। उसने जीआरपी थाने में पहुंचकर आपबीती सुनाई।
इस बीच किसी ने मामले की जानकारी सांसद मेनका गांधी के प्रतिनिधि रणजीत सिंह को दे दी। सांसद प्रतिनिधि ने सीनियर डीसीएम से मामले की शिकायत की। पीड़िता की तहरीर पर जीआरपी ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जीआरपी थानाध्यक्ष नितेंद्र शुक्ल ने बताया कि महिला ने जुर्माने की रसीद दी है। उसके आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें